परसा खुर्द में कोटेदार के विरुद्ध किया हंगामा, यूनिट से कम राशन देने और अधिक लिखने का लगाया आरोप
आर.पी.पी न्यूज़:(महराजगंज) परतावल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परसा खुर्द में ग्रामीणों ने आज राशन वितरण के समय जम कर हंगामा किया उन का आरोप था कि कोटेदार कार्ड पर अंकित यूनिट से कम राशन दे रहा है तथा अपने रजिस्टर पर यूनिट के अनुसार वितरण अंकित कर रहा है ग्रामीणों ने जब इस का विरोध किया तथा जिलाधिकारी व जिलापूर्ती अधिकारी से शिकायत की बात की तो कोटेदार ने कुछ न बिगाड़ लेने की बात कही।गांव के भोली,मुस्लिम,शायरा,हदीसुन निशा इबारत अली,शमीम,अहमद,हज़रत,ज़ैनब,लटिफुन निशा सलिकुन निशा,नसरुल्लाह,आदि ने जिला अधिकारी से मुतालबा किया है कि कोटेदार के वितरण रजिस्टर की जांच कराई जाए तथा मौका पर उन लोगो को भी बुलाकर इस का सत्यापन कराते हुए कोटेदार के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए,
इस सम्बंध में कोटेदार ने बताया कि तमाम आरोप बेबुन्याद हैं यूनिट के अनुसार ही गल्ला वितरित किया गया है।
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |