आर. पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
इस समय प्याज की मंहगाई से जनता परेशान है । जिसका कारगर उपाय अभी तक नहीं निकला है ।जहां प्याज रु.120 / किलो के दर से बिक रहा है।इस समय फुटकर बाजार में प्याज रु 120/ किलो के दर से बिका है।आम जनता प्याज की इस बढ़ती हुई दर से परेशान है। प्याज के मंहगाई से लोग दूरी बना रहे हैं।सरकार से प्याज पर लगाम न लगा पाने के कारण विक्रेता मनमानी तरीके से रेट तय कर रहे हैं। जिससे आम लोगों ने प्याज से दूरी बना ली है।ऐसा लगता है अगले दिन प्याज की कीमतों में कुछ गिरावट आयेगी लेकिन दाम घटने के बजाय और बढ़ते जा रहे हैं।

