इरफानुल्लाह खान की रिपोर्ट:
आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज:
स्थानीय पं० दीन दयाल इण्टर कॉलेज, महराजगंज* के 4 छात्रों का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत हुआ है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। संस्था के प्रधानाचार्य रामइन्द्र चक्रवर्ती ने छात्रों को बधाई देते हुए बताया कि अनुज राव, दीपांश राज, सत्यम जायसवाल व शिवम जायसवाल का चयन उक्त योजना के अंतर्गत किया गया है तथा इन छात्रों को आगे के अन्वेषण कार्य हेतु भारत सरकार द्वारा प्रत्येक छात्र को दस हजार रूपये की धनराशि उपलब्ध करायी गयी है ताकि वे भविष्य में अपने अन्वेषण कार्य को आगे बढ़ाते हुए समाज के लिए उपयोगी मॉडल प्रस्तुत कर सकें।
इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर दुर्गेश कुमार सिंह तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं आनंद प्रकाश राव, घनश्याम राव, जितेन्द्र वर्मा, एस०एन० पाण्डेय, राधेश्याम रावत, गिरिजेश गिरि, बृजेश कुमार यादव, दिनेश राव व नीलम प्रजापति ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।