गोरखपुर से बोलेरो चुराकर बिहार जा रहा अन्तर्राज्यीय वाहन चोर कुशीनगर में धराया
आर पी पी न्यूज़ :कुशीनगर:- कुशीनगर की तरयासुजान पुलिस ने फोरलेन स्थित सलेमगढ़ चौराहे से एक चोरी की बोलेरो के साथ अन्तर्राज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। वाहन चोर के पास से पुलिस ने असलहा व कारतूस भी बरामद किया है। मामले में मुकामी पुलिस वाहन चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।शनिवार को एसओ तरयासुजान कमलेश कुमार सिंह को सूचना मिली कि गोरखपुर कैंट थाना क्षेत्र से एक अन्तर्राज्यीय वाहन चोर बोलेरो चोरी कर फोरलेन के रास्ते बिहार भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही एसओ अपने हमराहियों के साथ सलेमगढ़ चौराहे पर पहुंच गाड़ीबन्दी की । कुछ ही देर बाद एक बोलेरो आता दिखाई दिया।बोलेरो चालक पुलिस को देख अपनी गाड़ी बहादुरपुर गांव की तरफ मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, जहां पहले से मुस्तैद पुलिसकर्मियो ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पकड़े गये वाहन चोर की पहचान मुहम्मद राजा हुसैन निवासी पचौरा थाना मुफसिल जिला सीवान बिहार के रुप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक असलहा व कारतूस भी बरामद किया है। मामले में पुलिस केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।