आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज(परतावल) महराजगंज युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश के क्रम में नेहरू युवा केंद्र महराजगंज के तत्वधान में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल ग्राम सभा सिरसिया द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन सिरसिया में आज दिनांक 22 दिसम्बर 2019 को आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य राज नारायण जी के द्वारा स्वामी विवेकानंद चित्र पर माल्यार्पण एवं बालीवाल के खेल प्रतियोगिता का फीता काटकर किया गया इस प्रतियोगिता में खो खो कबड्डी बॉलीबाल आदि प्रतियोगिता 22 दिसम्बर को आयोजित होनी है अब तक वालीबाल में 6 टीम एवं कबड्डी में 11 टीम प्रतिभाग कर रही हैं, छपियां बॉलीबाल में एवं सिरसिया कबड्डी में सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है प्रतियोगिता को सफल बनाने में राज्य प्रशिक्षक ,राकेश कुमार पटेल राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ,अनुराग पटेल ,प्रियंका यादव राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संजय यादव अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर प्रतियोगिता को सफल बना रहे हैं राकेश कुमार पटेल।

