आर.पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
आज सदर विकास खण्ड महराजगंज के ग्राम पंचायत भिसवा में एस एफ मार्ट टीम के द्वारा ग्राम प्रधान नूर आलम की अध्यक्षता में एक जागरुकता शिविर का आयोजन पंचायत भवन पर किया गया।प्रोग्रामर अस्मिता ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि आप संकोच छोड़ सेफ्टी पैड का इस्तेमाल करें।इस अवसर पर ग्राम प्रधान नूर आलम ने शिविर में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुराने समय मे महिलाएं कपड़े का इस्तेमाल किया करती थी जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता था यहां तक कि कैंसर भी हो जाता था उसी से बचाव के लिये आज हर महिला की जरूरत बन गया है।संकोच की जरूरत छोड़ सेफ्टी पैड का इस्तेमाल ही बेहतर है।इस मौके पर प्रोग्रामर अन्नू तिवारी छोटी गोड़ जरीना खातून कौशल्या बरसाती देवी बिंद्रावती हसिबन कोइली सम्पाती साबित्री रुक्मिणी आदि महिलायें मौजूद रही।।

