आर. पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
आज दिनाँक 27-12-2019 को पनियरा जंगल बांकी वन क्षेत्र बेलासपुर के परसौना गांव में वन विभाग की टीम के द्वारा छापा मारा गया छापेमारी के दौरान हाथ आरा से चिरान करते हुए दो अभियुक्तों को मौके से पकड़ लिया गया । मौके पर दो हाथ आरा, तीन नग चिरान पटला साल व एक बोटा साल मौके पर पकड़ा गया है। दो अभियुक्त गांव का लाभ उठाकर भाग गये तथा दो अभियुक्तों को पकड़ लिया गया । पकड़े गये अभियुक्तों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। इस छापेमारी टीम में रेंजर पनियरा महेशचंद, वन दरोगा अजितपति त्रिपाठी , वन दरोगा सत्यप्रकाश चौरसिया, वन दरोगा सूर्यनाथ यादव,वन रक्षक पंकज कुमार, ड्राइवर भोला, ड्राइवर धर्मवीर, वॉचर हरि यादव उपस्थित रहे।

