श्यामदेउरवां: सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक घायल, एक जिला अस्पताल तो दूसरा मेडिकल कॉलेज रेफर
 |
| घायल अनिकेत |
 |
| घायल दीपचंद्र |
आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज(परतावल) श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 8:00 बजे दो अलग-अलग जगहों पर बाइक सवारों का हुआ दुर्घटना। मिली सूचना के अनुसार श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के डोमहवाँ पुल के पास एक युवक अनियंत्रित होकर बाइक लेकर गिर गया जिसके चेहरे और सिर पर हेल्मेट न लगने के कारण गम्भीर चोटें लगी है युवक की उम्र लगभग 17 वर्ष बताई जा रही जिसकी पहचान महराजगंज के अमरूतियाँ पासी टोला के दीपचंद्र के रूप में हुई है। तो वही दूसरी तरफ श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में ही पकड़ी दीक्षित के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत रामनगीना के पुत्र अनिकेत उम्र 16 वर्ष का भी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही टैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया जिससे उसको भी काफी गम्भीर चोटें आईं है। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल ले आई, दोनो घायल युवकों में से दीपचंद्र को जिला अस्पताल और अनिकेत को मेडिकल कॉलेज डॉक्टरों ने रेफर कर दिया गया है।
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |