आर. पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग द्वारा गुड सेमेरिटन(नेक आदमी ) सम्मान समारोह लख़नऊ में आयोजित किया गया । जहां रोड दुर्घटना में घायलों को मदद देने के ख़ासकर पिछले साल १८ जून २०१८ को पकड़ी अमहवा में ट्रेलर और टेम्पो के आमने-सामने टक्कर में राकेश गुप्ता द्वारा मौक़े पर अपने गाड़ी से ९ घायलों को अस्पताल भेजा गया जिससे उन लोगों की जान बच गई थी। इसके लिए परिवहन मंत्री श्री अशोक कटारिया , श्री धीरज साहू, आइ ए एस परिवहन आयुक्त ,आर के सिंह, आइ ए एस प्रमुख सचिव परिवहन ने राकेश गुप्ता को सम्मानित किया ।
साथ ही साथ महराजगंज ज़िले के ट्रैफ़िक इंचार्ज श्री बरजोर सिंह को भी सम्मानित किया गया । उनका काम भी बहुत सराहनीय रहा है। पूरे प्रदेश से सिर्फ़ पच्चीस ज़िले में ऐसे लोग थे । ये महराजगंज ज़िले के लिए बहुत गर्व की बात है की उसमें ज़िले के तरफ़ से मैं भी था सभी जिले के लोगों को ये सम्मान समर्पित और आशा करता हूं सभी लोग ज़रूरतमंद लोगों की मदद करें। राकेश गुप्ता ने कई सुझाव भी दिये। ऐसा राकेश गुप्ता ने आर पी पी न्यूज़ को जानकारी दी है।
ट्रक ड्राइवर, टेम्पो , सबको ट्रेनिंग दिया जाए ,गाड़ियों की स्पीड मीटर को कम किया जाए ,महिलाओं को आगे करके एक प्रोग्राम चलाया जाए "यातायात की बात महिलाओं के साथ भी साझा किया जाये।


