गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 1 January 2020

RPP NEWS

गरीबों के लिए सम्पूर्ण जीवन समर्पित- जिवेश मिश्र

गरीबों के लिए सम्पूर्ण जीवन समर्पित- जिवेश मिश्र

आर पी पी न्यूज़ : महराजगंज -ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल, धनख़री पनियरा में 1 जनवरी को मालती देवी मिश्रा के पाँचवी जयंती पर ग़रीबों में कम्बल वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान इंदल चौधरी व विशिष्ट अतिथि के रूप में  शम्भु त्रिपाठी ,अरुण राव ,डा॰ विनय  कुमार गुप्ता व रूदलापुर ग्राम सभा के प्रधान ,सत्यपाल यादव उपस्थित रहे ।
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष के प्रथम दिन की शुरुआत ऐसे पुनित कार्य से शुरू किया जाए इससे समाज में एक दूसरे के अन्दर मदद करने की भावना जागृत होगी।
ध्रुव नारायण महिला महाविद्यालय पनियरा के संरक्षक, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव संजय मिश्र ने बताया कि आज के दिन हम अपने माता जी का पाँचवी जयंती मना रहे हैं। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया की उनकी माताजी ने संपूर्ण जीवन शिक्षा के लिए न्योछावर कर दिया। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
 ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल की प्रबंधक उषा मिश्रा ने बताया की हम सब उनके बताए हुए मार्ग पर शिक्षा की ज्योति लेकर चल रहे है ।
विद्यालय के डायरेक्टर जिवेश मिश्रा ने कहा की सम्पूर्ण जीवन ग़रीबों के लिये समर्पित है। नव वर्ष की शुरुआत हम इस अनोखे अंदाज़ से करते हैं , जहाँ पर लोग हज़ारो रुपये पार्टी के नाम पर उड़ा देते हैं वहीं हम सब गरीबों में कंबल वितरित कर यह समाज को संदेश देना चाहते है की एक दूसरे के लिए जिया हुआ जीवन ही सबसे आनन्दमय जीवन है।
विद्यालय के सह संचालक आशुतोष मिश्र ने सभी लोगों को नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएँ दी।
कार्यक्रम में बलराम सिंह, दीपु तिवारी,रामकेश प्रजापति,शबनम ख़ातुन ,रामानन्द,परवेज़,साहिद,मुस्ताक आदि लोग उपस्थित रहे।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :