आर.पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
भिटौली महराजगंज
घुघली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरवा चमईनिया में नेहरू युवा क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता द्वारा दस दिवसीय मण्डल स्तरीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया । क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सोमली बाजार और पकड़ियार के बीच खेला गया जिसमें रोमांचक मुकाबले में सोमली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया । निर्धारित दस ओवर के मैच में पकड़ियार ने सोमली बाजार को 124 रनों के लक्ष्य दिया । जिसमें सोमली बाजार की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 60 रनों पर सिमट गई । और पकड़ियार ने इस उद्घाटन मैच को 65 रनों से जीत लिया । इस मैच के मैन ऑफ द मैच सुमित मिश्रा रहे ।दूसरा मैच हरखा प्यासे और गजरा के बीच हुआ जिसमें हरखा प्यासे ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी गजरा ने निर्धारित 10 ओवर में 60 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरखा प्यासे ने मैच को 9 विकेट से जीत लिया। मैच के मैंन ऑफ द मैच कुंदन सिंह रहे । इसके पूर्व क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान जोखन मिश्रा व चन्दन मद्धेशिया ने फीता काट कर किया और कहा की खेल को हमेशा भाईचारे की भावना से खेलनी चाहिए।वही नूर आलम खान ने कहा कि हार से कभी भी निराश नही होना चाहिए । निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए । प्रतियोगिता की कमेंट्री अनीश सिद्दीकी ने किया व मैच के अम्पायर संजय चौधरी व अवनीश मिश्रा रहे तथा क्रिकेट स्कोरिंग गोलू ने किया ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान जोखन मिश्रा,पंचम राय,विष्णु गुप्ता,अध्यक्ष साजिद अली,उपाध्यक्ष नूर आलम खान,सचिव सुनील कुमार,महामंत्री एजाज शेख,तबरेज अंसारी,अनीश सिद्दीकी,अवनीश मिश्रा,प्रमोद गुप्ता,सुनील चौधरी,इरशाद,उस्मान,अमजद अली,फिरोज अंसारी,बाल्मीकि दुबे,अभिषेक आदि लोग मौजूद रहे।


