आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज(परतावल) नये वर्ष के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राक्कलन समिति के सभापति एवं पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने परतावल बाजार स्थित आवास पर शनिवार की रात पत्रकारों की बैठक की तथा उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और क्षेत्र में समाचार संकलन को लेकर चर्चा हुई साथ ही उन्होंने पत्रकारों के हर सुख दुख में खड़ा होकर सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने तमाम समाचार पत्रों के संवाददाताओं और प्रतिनिधियों से उनका कुशल क्षेम पूछा साथ ही नया साल के अवसर पर मिठाई खिलाकर और सभी पत्रकारों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया और कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ होता है हर वर्ग के लोगों को इनका सम्मान करना चाहिए। साथ ही पत्रकार भी अपना कार्य पूरी कर्तव्यनिष्ठा से बिना किसी भेदभाव के करें जिससे जनता का विश्वास मीडिया के प्रति बना रहे ।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी विधानसभा पनियरा रामप्रवेश उपाध्याय, विनय पाण्डेय, श्याम उपाध्याय कैलाश चौहान ,पुनीत वर्मा, शिवनाथ गुप्ता, सौरभ पांडे ,देवेंद्र शर्मा ,संजय गुप्ता ,होशिला पति त्रिपाठी,सोनू पांडेय ,श्रीराम तिवारी, सलाउद्दीन, वाहिदुर्रह्मान ,कमालुद्दीन, नासिर, अरविंद यादव,अखंड देव भार्गव, अभय पासवान, शेषमणि पांडेय ,राजन पटेल,अविनाश मिश्र,योगेंद्र पाण्डेय ,जितेंद्र यादव,सहित तमाम संवाददाता मौजूद रहे।