गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 5 January 2020

RPP NEWS

ग्राम सभा रुद्रापुर के प्रधान सत्यपाल यादव ने ग़रीबों व असहायो मे वितरित किया कम्बल।

ग्राम सभा रुद्रापुर के प्रधान सत्यपाल यादव ने ग़रीबों व असहायो मे वितरित किया कम्बल।

आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता  इरफानुल्लाह खान -पनियरा विकासखंड के ग्राम सभा रुद्रापुर के प्रधान सत्यपाल यादव ने आयोजित किया कम्बल वितरण कार्यक्रम।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष राजेश यादव उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में पनियरा विधानसभा की प्रभारी सुमन ओझा उपस्थित रही।मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया।ग्राम प्रधान सत्यपाल यादव ने बताया की इस वर्ष ठंड का क़हर बहुत ज़्यादे रहा इस ठंड से निजात पाने के लिए ये मेरी छोटी सी पहल हैं। ग्राम वासियों को उन्होंने नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएँ दी,मुख्य अतिथि व विशिष्ट अथिति के प्रति आभार व्यक्त किया।मुख्य अतिथि राजेश यादव ने ग्राम प्रधान की जम कर तारीफ़ की और बताया जनता के प्रति समर्पण की भावना जो इनके अंदर दिखती हैं वो तरिफ़े क़ाबिल हैं।इस ठंड में कम्बल वितरण करना सबसे पुनीत कार्य हैं।कार्यक्रम में सभी ग्राम वासियों ने ग्राम प्रधान सत्यपाल यादव को एक मन  से आशीर्वाद दिया।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :