उत्तर प्रदेश में बड़ा रेल हादसा हुआ है। रायबरेली में न्यू फरक्का
एक्सप्रेस डिरेल हो गई है। ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से से उतर गए। हादसे
में अब तक 7 यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है। अभी मरने वालों की संख्या में
इजाफा हो सकता है। 30 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है मौके पर राहत और बचाव का कार्य शुरू हो गया
है। हादसे का मुआयना करने के लिए रेलवे बोर्ड अध्यक्ष हरचंदपुर पहुंच हैं। लोहानी दुर्घटना की जानकारी होते ही दिल्ली से लखनऊ आए और एयरपोर्ट से
सीधे रायबरेली रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन मालदा से रायबरेली होते हुए दिल्ली जा रही थी। रायबरेली से 6 किलोमीटर दूर हरिचंदपुर रेलवे स्टेशन पर न्यू फरक्का एक्सप्रेस सुबह करीब साढ़े चार बजे डिरेल हो गई। ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन के डिब्बे लाइन से उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर नजर रखने के लिए ड्रोन व लांग रेंज कैमरा का इस्तेमाल किया जा रहा है।
हादसे में मरने वाले यात्रिओं का विवरण
- अजय पुरी (45) पुत्र भुटकानंद पुरी, निवास- भाग कपलेटा, थाना टेहरागाच किशन गंज (बिहार)
- दिनेश मांझी (4) पुत्र रसिकलाल मांझी, निवास- लक्ष्मीपुर, थाना हवेली खड़कपुर, मुंगेर (बिहार)
- सुनीता (45) पत्नी मोहन, निवास- किशनपुर, थाना हवेली खड़कपुर, मुंगेर (बिहार)
- रीता (4) पुत्री मोहन मांझी, निवास- किशनपुर, थाना हवेली खड़कपुर, मुंगेर (बिहार)
- शम्भू (20 वर्ष) पुत्र मोहन मांझी, निवास- किशनपुर, थाना हवेली खड़कपुर, मुंगेर (बिहार)