आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल (डिजिटल ब्यूरो ) नई दिल्ली : सॉफ्ट हिंदुत्व का आरोप झेल रही कांग्रेस अब भड़क गई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हिंदू धर्म की सारी ठेकेदारी भारतीय जनता पार्टी की नहीं है बल्कि कांग्रेस भाजपा से ज्यादा धार्मिक है।
मायावती का हाथी अकेले चलेगा
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को मतदान होने हैं। अब जब बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मायावती ने इस चुनाव में अपना हाथी अकेले ही चलाने का फैसला कर लिया है ऐसे में कांग्रेस पार्टी में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं इसे पार्टी के लिए किसी भी तरह से चिंता का विषय न बताते हुए मलनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव से विधानसभा के चुनाव बहुत अलग होते हैं। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कमलनाथ ने कहा कि यह महज एक अफवाह है कि कांग्रेस पार्टी के साथ कोई और जुड़ना नहीं चाहता है हम अभी भी समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संपर्क में हैं। हमलोग मिलकर भाजपा को इस चुनाव में हराने के लिए काम कर रहे हैं यह एक अलग बात है कि हम अभी सीटों के नंबर पर बात नहीं कर रहे हैं।
