गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 21 October 2018

RPP NEWS

शान्ति पूर्ण रहा मूर्ति विसर्जन ..................परतावल क्षेत्र |

RPP NEWS PORTAL: ब्यूरो : महराजगंज आज माँ दुर्गा मूर्ति  के बिसर्जन शान्ति पूर्ण माहौल में किया गया  इस बीच सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया जगह जगह पुलिस की कड़ी सुरक्षा की ब्यवस्था किया गया था किसी भी जगह से कोई भी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है | आर.आर.पी.न्यूज़ .पोर्टल  के रिपोर्टरों की एक विशेष रिपोर्ट -
बभालौली बुज़ुर्ग/पनियरा  से  -मिले समाचार के अनुसार यहा पर बड़े हु शान्ति पूर्ण तरीके से मूर्ति बिसर्जन आन्ध्य के बनरह्वा कुंड में किया गया | लोगो की काफी भीड़ लगी रही |
बभनौली में दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन को ले जाते हुए 
पनियरा में दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन को ले जाते हुए 
































 हरपुर तिवारी से - यहा भी बड़े ही धूम धाम से माँ दुर्गा  की मूर्ति का बिसर्जन किया गया यहा हजारो की संख्या में लोगो की भीड़  के साथ मूर्ति का विसर्जन  आन्ध्य के बनरह्वा कुंड में किया गया |रास्ते में जगह जगह पुलिस की भी मौजूदगी रही|  जिससे मूर्ति विसर्जन के आयोजन में कोई बाधा न हो | रास्ते भर लोगो ने जमकर डी .जे . के धुन पर डांस किया |

हरपुर तिवारी में दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन को ले जाते हुए 

परतावल से -यहा भी यही नजारा देखने को मिला भारी सुरक्षा के बीच गाजे बजे के साथ माँ दुर्गा की प्रतिमा को   झाकी के रूप में  सजा कर मेन रोड से पोखरे ले जा कर मूर्ति का विसर्जन किया गया |
परतावल में दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन को ले जाते हुए 
गोरखपुर से - गोरखपुर से मिली जानकारी के अनुसार यहा भी शान्ति पूर्ण माहौल में मूर्ति का विसर्जन किया गया |

गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन को ले जाते हुए 
परसा खुर्द -  यह गाँव परतावल क्षेत्र का सबसे विवादित क्षेत्र था जहा जिले के आला अधिकारियों की मूर्ति विसर्जन पर पैनी नजर थी की कोई विवाद न हो इसके लिए पुरे 10 दिन जिले के किसी न किसी अधिकारी का दौरा लगा रहता था | जब यहा शान्ति पूर्वक मूर्ति विसर्जन हो गया तो पूरा प्रसाशन राहत की सास लिया | प्रसाशन के इस कार्य से क्षेत्र की जनता खुश है की बगैर किसी अप्रिय घटना के मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम संपन हुआ |
परसा खुर्द में मूर्ति विसर्जन करने जाते लोग



RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :