RPP NEWS PORTAL: उत्तर प्रदेश: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली हैं। ख़ुशी महौल मातम में बदल गया | भतीजे की सगाई से पहले चाचा-चाची सहित परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि पिता सहित पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनका इलाज शिहोकाबाद के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। फतेहाबाद क्षेत्र के गांव बाबर पुर के पास एक्सप्रेस वे पर
हादसा हुआ | सोमवार सुबह जब ग्रामीण टहलने आए तो एक्सप्रेस वे पर इधर-उधर पड़ी लाशों को देख उनका कलेजा कांप उठा। घायल लोग दर्द से कराह रहे थे। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक और घायल मूल रूप से इटावा के थाना पछाया के नायका पुरा के हैं। इटावा के गांव नायका पुरा के निवासी इच्छा कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ पूर्वा दिल्ली के शेरपुर क्षेत्र
के गंगा विहार में रहते हैं। उनकी वहां मिठाई की दुकान है। गांव में उनके भाई गोविंद राम के बेटे ईशू की सगाई थी | इसलिए इच्छा कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ इनोवा गाड़ी में सवार होकर भतीजे की सगाई में भाग लेने जा रहे थे। कार में इच्छा कुमार की पत्नी रेखा, पुत्री प्रीति, भाई गोविंद राम, छोटा भतीजा निशू उर्फ बिपिन सहित नौ लोग सवार थे। बताया गया है कि फतेहाबाद क्षेत्र के गांव बाबरपुर के पास लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उनकी कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में रेखा, प्रीति, निशु उर्फ विपिन और इच्छा कुमार गुप्ता की मौत हो गई।पुरे परिवार में ख़ुशी के जगह गम बना हुआ है |
