गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 12 October 2018

RPP NEWS

बलिया: होटल के कमरे में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

 होटल के बाहर खड़ी पुलिस
आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल : उत्तर प्रदेश ब्यूरो : यूपी के बलिया शहर के स्टेशन रोड पर स्थित एक होटल के कमरे में एक युवक का शव मिलने से शुक्रवार की सुबह सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। मृत युवक की शिनाख्त बाबू सिंह 45 पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी राहु नगली थाना नूरपुर जिला बिजनौर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि बाबू सिंह होटल के एक कमरे में करीब तीन माह से रह रहा था। वह शहर में घूम घूम कर केमिकल इत्यादि सामानों का व्यापार करता था। पुलिस ने पूछताछ में जब होटल का रजिस्टर चेक किया तो मृतक व्यक्ति के बारे में होटल के रजिस्टर में कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।
इस बीच सूचना मिलने पर वहां पहुंचे एक व्यक्ति ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक बिजनौर जनपद का रहने वाला है। उसके परिजनों को सूचना भेज दी गई है। शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :