आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ संवाददाता रिज़वानुल्लाह खान - ग्रामीण अंचल धनखरी ब्लॉक पनियरा स्थित ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल में आज प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण राव व ग्राम प्रधान ईंदल चौधरी व विशिष्ट अतिथि प्रबंधक ऊषा मिश्रा ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
महाराजगंज महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सूर्य लाल ,विपिन ,रोशनी ,विजय लक्ष्मी ,राजन ,राहुल ,अनिल ,सुप्रिया , मुस्कान,नंदनी, प्रिया, अमन , रवीना,रंजना ,अंशु,रचना, आदित्य, अनामिका, बबिता, नाज़िया ,प्रतिभा ,रवीना ,अमित आरिफ़ ,अफ़रोज़ आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
महाराजगंज डिस्ट्रिक्ट स्कूल एसोसिएशन के द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में ज़बर्दस्त प्रदर्शन के लिए ऋतिक, निखिल ,संजीत, सत्यम मनी ,मुस्कान ,रोशनी यादव, रोशनी सहानी आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में सूर्य लाल मौर्या ने प्रथम व सुप्रिया यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था इन्हें भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए नीतीश ,जुनैद ,आर्यन ,सुरभी ,अंशिका ,रागिनी ,समीर ,अनिकेत ,अंकिता,आलिया ,अनुष्का, लक्की ,पावन ,प्रवीन ,दीपिका ,सत्यम ,मुन्ना ,श्रेयान्स ,अंशु,अनुष्का ,प्रगति आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, अपने -अपने कक्षाओं के परीक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान आने पर अंकिता चौहान, ओमकार, गुलप्पसा, करन ,शेहबान ,रितेश , विष्णु आदि बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रबंधक ऊषा मिश्रा ने विद्यालय के शिक्षिका प्रिया त्रिपाठी, अंगिरा शर्मा, कौसल्या वर्मा ,पुष्पा भारती ,व शिक्षक वीरेंद्र यादव ,बलराम सिंह व गुड्डू विश्वकर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के डायरेक्टर जीवेश मिश्रा ने सभी बच्चों व शिक्षकों को ढेर सारी बधाइयाँ दी और उन्होंने बताया कि इस विद्यालय के बच्चों ने बहुत कम समय में संपूर्ण ज़िले में एक कीर्तिमान हासिल किया है।
कार्यक्रम का संचालन आशुतोष मिश्रा ने किया उन्होने मुख्य अतिथि के प्रति आभार ज्ञापित किया।

