----जिला मुख्यलय से पैतीस किमी पीपीगज से पश्चिम तरफ स्थिति है मन्दिर।
इस मंदिर का देख रेख माँ भगवती कृपा समिति के द्वरा किया जाता है पीपीगज छेत्र के पँचगावा और राखुखोर ग्राम सभा के बीच स्थित है गुरमपोखरा समै माता का मंदिर पर नवरात्र के समय में काफी भीड़ होती है यह प्रचीन मन्दिर मन्दिर पांडव काल के पूर्व का है इस मंदिर पर दूर दराज से लोग आकर माँ समै का दर्शन कर मनचाहा मुराद पाते है पूरणीमा के दिन भारी मेले का आयोजन होता है।
मन्दिर के पूजारी सुरेंद्र नरायण द्रिवेदी ने बताया कि हमारे खानदान की पांचवी पीढ़ी समय माँ का पूजा कर रही है और बताया कि पांडव के अज्ञातवास के दौरान इस मन्दिर पर आ कर बिश्राम किये थे मन्दिर के सामने 33 एकड़ का विशाल पोखरे है मान्यता है कि इस पोखरे में स्नान करने के बाद दर्सन करने से असाध्य कुष्ठ रोग ठीक हो जाता है ।इस इलाके के तुर्कवालिया निवासी लालचन्द यादव को कुष्ठ रोग से काफी दिनों से पीड़ित थे इस पोखरे में स्नान करने के बाद ठीक हो गये ।मन्दिर परिसर में भगवान शिव और हनुमान जी का मन्दिर है धर्मशाला और यज्ञशाला भी है शोमवार और मंगलवार को भारी भीड़ होती है ।
---कैसे पहुचे मन्दिर। गुरम समै माँ का मंदिर गोरखपुर से सोनोली मार्ग पर पीपीगज कस्बे के पश्चिम तरफ स्थित है यहा आने जाने के लिये पीपीगज से हर समय निजी वाहन सुलभ रहते है।
-----35 फुट की ऊँचाई पर है मन्दिर बताया जाता है कि 200 बर्ष पहले असुरों ने एक ही रात में 33 एकड़ का पोखरा खोद टीला और भब्य मन्दिर 35 फुट की ऊँचाई पर स्थापित किया था मन्दिर बट वृझो से घिरा हुआ है और मन्दिर में प्रवेश का चारो तरफ से सीडी बनी है इसका जिदोद्वार लगभग दो दशक पहले 1995-96 में स्थानीय सांसद,बिधायक ,ब्लाक प्रमुख तथा स्थानीय लोगो ने करवाया यहा लोग समृद्धि तथा संतान प्राप्ति के लिये मन्नत मांगते है माँ समै सबकी मन्नते की पूरी करति है। मन्नत पूरी होने के बाद भक्त पीतल का घण्टा और पूड़ी हलुआ का प्रसाद चढ़या जाता है मन्दिर के अंदर दोनों तरफ हाथी की प्रतिमा लगी है बिच में माता समै की प्रतिमा स्थापित है तथा बाहर उत्तर तरफ बजरबली तथा दझिंण तरफ माँ काली का प्रतिमा स्थापित है ।
मन्दिर के पूजारी ने बताया कि सदर सांसद गोरखपुर मुख्यमंन्त्री योगी आदित्यनाथ जब भी इस छेत्र में आते है तो माता का दर्शन जरूर करते है इस मंदिर का विकास में धर्मशाला का निर्माण,पेयजल , सोलर लाइट,सड़क बनवाने का कार्य करवाये है वही स्थानीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने पोखरे का सुंदरीकरण और बिजली का समुचित ब्यवस्था किया है।
स्थानीय लोगो का दिनचर्या सुबह पोखरे में स्नान के बाद पूजा से होती है साहिब,फुन्नन,रामप्रीत,गोली ,जगदम्बा, मान सिंह,सुरेंद्र अदि लोगो ने बताया कि मन्दिर के पूजा से दिन की सुरुआत करते है।

