आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता नूर मोहम्मद :आज जनपद महराजगंज के जी एस वी एस के प्रांगण में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा विपक्ष को कोसते हुए बोलीं विपक्ष की नीति और नियति साफ नहीं है।इस बीच प्रियंका ने कहा यह पुलवामा में शहीद पंकज त्रिपाठी की धरती है।भाजपा सिर्फ प्रचार करती है लेकिन योजनायें खोखली होती हैं।प्रियंका गांधी ने सुप्रिया श्रीनेत के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियां किसानों , नौजवानों के खिलाफ रहा है ।भाजपा पार्टी एक जुमलेबाजी वाली सरकार है।जो पिछले चुनाव में किया गया एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ा है जब केंद्र और प्रदेश में जिसकी सरकार होती है तो वहाँ विकास बहुत तेजी से होता है ।लेकिन यहाँ उसका भी असर नहीं हुआ है। किसानों का गन्ना खेत में पड़ा हुआ है किसान परेशान हैं।मिलें बंद हो रही है।यह सरकार किसानों का नहीं उद्दोगपतियों का है।पिछले चुनाव में 15 लाख के वादे के साथ आये थे ।लेकिन वह एक जुमला निकला।इस दौरान मंच पर पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी की दोनों पुत्रियां तनुश्री और अलंकृता भी मौजूद रहीं।भीषण गर्मी के बावजूद जनता पूरी तन्मयता के साथ प्रियंका गांधी को सुनने पहुंची ।

