आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता राम अशीष मौर्य -सिसवा बाजार- आज सिसवा से निचलौल स्तिथ मार्ग पर ग्राम रमपुरवा के पास गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ जाने से 13 वर्षीय मासूम लड़के की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, तो वहीं एक को लड़के को हल्की चोटें आई हैं।
सूत्रों से बताया जाता है कि सिसवा से निचलौल मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रमपुरवा निवासी 13 वर्षीय आकाश यादव पुत्र बदन सहित अन्य कुछ की संख्या में युवा लड़के हर रोज की तरह आज की सुबह लगभग चार-पांच बजे मुख्य सड़क के किनारे किनारे दौड़ लगा रहे थे, तभी अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकाश यादव के आ जाने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही दूसरे 14 वर्षीय अभिनय चौधरी को हल्की चोटें आई हैं, इस हादसे के बाद परिवार काफी सदमे में है, घटना के बाद ट्रेक्टर चालक फरार हो गया।

