गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 1 May 2019

RPPNEWS

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मरीजों के समस्याओं के निस्तारण हेतु ज्ञापन सौंपा गया।



आर. पी.पी.न्यूज़ :संवाददाता नूर मोहम्मद : आज जनपद महराजगंज के जिला संयुक्त चिकित्सालय /प्रा०स्वा०/सामु०स्वा० केंद्रों से संबन्धित द्वारा सरकारी सुविधाओं व नियमों को नजरअंदाज कर बेबस एवं लाचार मरीजों के इलाज के नाम पर प्रतिदिन लाखों रुपये बंदरबांट किये जाने के विरुद्ध आर.टी.आई.संघ के जिलाध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता के नेतृत्व में संघ के अन्य सदस्यों द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी /चिकित्सा अधीक्षक से मिलकर 07 बिंदुओं की समस्या को तत्काल निस्तारण कराने के संदर्भ में विज्ञापन दिया गया।जो निम्नवत हैं-    1-कोई भी डॉक्टर बाहरी दवा व जाँच नहीं लिख सकते।सभी दवायें व जाँच अस्पताल में उपलब्ध हैं,परन्तु डॉक्टरों द्वारा बिना जांच के ही हजार-दो हजार की दवायें धड़ल्ले से लिख दी जा रही हैं।और जांच भी बाहर कराने के लिए मरीजों से बोला जाता है।।      2-डॉक्टरों द्वारा सादी छोटी पर्ची पर अक्सर दवा बाहरी  लिख दिये जाते हैं।और नही पर्ची पर डॉक्टरों द्वारा पता व हस्ताक्षर किए जाते हैं।।      3-नियम है कि ओ.पी.डी. में डॉक्टरों के साथ कोई भी बाहरी व्यक्ति मरीजों के परिजन के अलावा नहीं रह सकता है परन्तु अक्सर एम.आर./ड्राइवर/चपरासी/ तथा सहायक उपस्थित रहते हैं।।          4-डॉक्टर अक्सर देर से ओ.पी.डी. के लिये आते हैं ।और मरीज कोसों दूर से आकर घण्टों खड़े रहते हैं।इसका मूल कारण है कि बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस मशीन इस्तेमाल नही किया जा रहा है।जबकि मशीनें उपलब्ध हैं।।         5 - अस्पतालों में अक्सर दर्जनों बाहरी व्यक्तियों (दलालों) का घूमते रहना पाया जाता है।इसका कारण यह है कि सुरक्षा की दृष्टिगत से व्यवस्था न होना। ।।       6 -अस्पतालों में ओ.पी.डी. व वार्डों में स्पष्ट रूप से कैमरे व स्लोगन न लगने व लिखने के कारण समस्या उत्पन्न होती है।।        7 - जांचों में लापरवाही के कारण मरीजों के कराये गये एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड के अक्सर रिपोर्ट स्पष्ट नहीं आते हैं।   उपरोक्त ज्ञापन देकर प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए संबंधितों को एडवाइजरी जारी कर अन्य कार्रवाई करने की कृपा की जाये।  इस अवसर पर अनिल गुप्ता,दिनेश,अनूप कुमार,प्रभात जायसवाल,बैजनाथ पटेल,राजेश कुमार गुप्ता सहित तमाम प्रार्थीगण उपस्थित रहे।

RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :