आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता नूर मोहम्मद -भिटौली संवाददाताहराजगंज। भिटौली संवाददाता के अनुसार घुघली थाना क्षे त्र के अंतर्गत जगदीशपुर में बीती रात लगभग 12:00 बजे आग लग जाने के कारण रामप्रीत रामवृक्ष प्रमोद तथा पूर्णमासी आदि का घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया आग लग जाने के कारण घर में रखा हुआ सारा सामान तथा अनाज पूरी तरह जलकर राख में तब्दील हो गया और मकान भी जलकर ढेर हो गया इसके अतिरिक्त जोगेंदर नागेंद्र राजेंद्र रविंदर शैलेंद्र वीरेंद्र तथा सुमेर के घरों को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया जिससे मकान का कुछ हिस्सा तथा कुछ सामान जल गया। मिली जानकारी के अनुसार जगदीशपुर गांव के बगल के सिवान में कुछ कृषक अपने खेत के डंठल में आग लगाया था देर रात लगभग 12:00 बजे जब हवा काफी तेज चलने लगी तो आग का रूप तेजी से गांव की ओर बढ़ने लगा और देखते ही देखते उक्त लोगों के घरों को आग ने अपने आगोश में ले लिया और घर धू-धू कर जलने लगा। इसके अतिरिक्त घरों में खाना बनाने का गैस सिलेंडर रखा हुआ था जिसके कारण आग सिलेंडर में भी पकड़ लिया और कुछ ही समय बाद एक एक करके चार-पांच गैस सिलेंडर बारूद की तरह फट गए जिसके कारण आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया और अगल बगल के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया गैस सिलेंडर फटने से घर की दीवारों तथा छतों को काफी नुकसान हुआ है ग्रामीणों की सूचना पर लगभग 1:00 बजे फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां पहुंची कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 2 घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका एस.ओ.घुघुली मनीष सिंह मय फोर्स मौके पर ग्रामीणों के साथ लगे हुए थे। आग के कारण लगभग दो लाख नगद व चार से पांच लाख रुपए की कीमत तक अनाज व घर का सारा सामान जलकर राख हो गया और एक बकरी भी जलकर मर गई बाकी घर के सभी सदस्य आग लगने के तुरंत बाद घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए। जब ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र यादव से बात हुई तो उन्होंने बताया कि लेखपाल इंद्र कैलाश तथा कानूनगो मौके पर पहुंचकर जान माल की हानि का आकलन जुटाने में लगे थे जब की खबर लिखे जाने तक कोई भी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था|


