आर. पी.पी.न्यूज़ :संवाददाता नूर मोहम्मद - महराजगंज सुप्रिया श्रीनेत के समर्थन में पहुँची प्रियंका गांधी वॉड्रा का पहला आगमन ऐतिहासिक रहा।जबरदस्त गर्मजोशी के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव का जबरदस्त स्वागत किया।असिमित जनसैलाब को उमड़ता देखकर काँग्रेस की मजबूत स्थिति का एहसास हुआ।यह लड़ाई अब कांग्रेस औऱ भाजपा की होती दिखाई दे रही है।जिसमें सुप्रिया श्रीनेत का पलड़ा भारी प्रतीत होता है।
खचा खच भरे जी एस वी एस इंटर कॉलेज के मैदान में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के लिए वोट की अपील की।सुप्रिया हर्षवर्धन की बेटी हैं जो संघर्ष के प्रतीक थे ।सुप्रिया भी उन्ही की तरह आप सब की लड़ाई लड़ने आयी हैआप सब उन्हें जरूर जिताईएगा।प्रियंका ने 45 मिनट के भाषण में गरीब,किसान,नौजवान,महिलाएं एवं बेरोजगार रहे।उन्होंने सरकार पर धावा बोलते हुए पूछा क्यूं किसान का कर्ज माफ नही होता जबकि अमीरों की क़र्ज़ माफी होती है,क्यों किसान को बीमा का पैसा नहीं मिलता पर बड़े उद्दोगपतियों ने रु.10,000 करोड़ मुनाफे में कमाये।प्रियंका ने जिले मे बंद पड़ी चीनी मिलों के बारे में विस्तार से बात करते हुए गन्ना
किसानों की समस्या विकट है पैसा बकाया है और सरकार उदासीन बनी हुई है।
प्रियंका ने महराजगंज की जनता से कहा "यह सरकार भूल गयी है कि शक्ति आपकी है आप राजनीतिज्ञों को शक्ति देते हैं ।आप शक्तिशाली हैं ,काम करना इनका काम है ,कोई काम करके एहसान नहीं करता है "।धर्म और जाति के ऊपर राजनीति करने वालों की कांग्रेस महासचिव ने कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि धर्म और जाति के नाम पर अराजकता और फूट डालने पर नेताओं का नुकसान नहीं होता ,नुकसान गरीब जनता का होता है।
तालियों की गड़गड़ाहट में कितनी ही नम आँखें दिखीं ,उम्रदराज़ कई लोग प्रियंका को देखकर इंदिरा जी को याद कर बैठे ।सुरक्षा कवच को तोड़कर वापस हेलिकॉप्टर पर बैठने से पहले वह उत्साहित भीड़ में हाथ मिलाने पहुँच गयीं।
अमरमणि त्रिपाठी की बेटियों की उपस्थिति से यह साफ है कि त्रिपाठी परिवार का समर्थन कांग्रेस को है।कांग्रेस ने अपना शक्ति प्रदर्शन उसी ग्राउंड पर किया जहां 24 घण्टे पहले अखिलेश यादव ने रैली की थी।लेकिन उपस्थित जनता और बाज़ार के लोगों का कहना था कि प्रियंका की रैली अखिलेश की रैली पर भारी पड़ी ।भारी भीड़ को देखकर सुप्रिया श्रीनेत ने कहा जीत की राह अब पक्की है ।कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल जी और प्रियंका जी पर ना सिर्फ देश बल्कि विश्व की आशा बँधी हुई है।



