गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 26 November 2019

RPPNEWS

इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज में संविधान के मूल कर्त्तव्यों के प्रति दिलवाया गया शपथ


आर. पी.पी.न्यूज़
     संवाददाता नूर मोहम्मद : 
आज इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज हरपुर चौक परतावल में संविधान दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  अफलाक अहमद खान के द्वारा संविधान के बारे में बच्चों को जानकारी दी गयी।26 जनवरी 1949 को संविधान अंगीकृत किया गया था।तत्पश्चात विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक ए पी पांडेय ने छात्र-छात्राओं को संविधान के मूल कर्तव्यों के प्रति शपथ दिलवाया।हम सब भारत के संविधान में दिये गये मूल कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करेंगे।संवैधानिक आदर्श संस्थाओं ,राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर करेंगे।देश की संप्रभुता , अखंडता की रक्षा करेंगे।महिलाओं का सम्मान करेंगें, हिंसा से दूर रहेंगें। वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करेंगे, सामाजिक संस्कृति का समवर्धन व पर्यावरण का संरक्षण करेंगें,सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करेंगे,व्यक्तिगत व सामुहिक गतिविधि व उत्कृष्टता बढ़ाएंगे,सबको शिक्षा का अवसर प्रदान करेंगे एवं स्वतंत्र आंदोलन के प्रति सजगता को बढ़ावा देंगे।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अफलाक अहमद खान,वरिष्ठ अध्यापक ए पी पांडेय, अकील खान, केशव यादव,राम अचल, मौलाना ख़तीबुल्लाह खान,बदरुज्ज्मा खान, नूर मोहम्मद, रविन्द्र यादव, बशिष्ट यादव, बदरुज्ज्मा खान,सहित तमाम शिक्षक , शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :