आर.पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
भिटौली/महराजगंज।
मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड परतावल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रुदलापुर में अचानक मुख्य अधिकारी अधिकारी महराजगंज श्री पवन अग्रवाल तथा डीसी मनरेगा गांव में चल रहे मनरेगा कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे अपने निरीक्षण के दौरान मनरेगा के अंतर्गत हो रहे कार्यों को बारीकी से निरीक्षण किया ग्राम प्रधान दामोदर वर्मा तथा तकनीकी सहायक पंकज द्विवेदी से कार्य के बारे में जानकारी ली मानक के हिसाब से मिट्टी में कमी पर नाराजगी व्यक्त की मजदूरों को बुलाकर मस्टरोल से मिलान किया तथा हो रहे कार्य के बारे में लिखित बोर्ड नहीं लगने से खासा नाराज दिखे अंततः तकनीकी सहायक पंकज द्विवेदी का वेतन बाधित करने का निर्देश डीसी मनरेगा को दिया इस अवसर पर पंचायत सचिव प्रियंका दुबे प्रधान दामोदर वर्मा रोजगार सेवक राजकमल ब्लॉक कर्मी दिलीप कुमार गौतम तकनीकी सहायक पंकज द्विवेदी आदि लोग मौजूद थे।


