गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 1 February 2020

RPPNEWS

इंडिया मार्का नल पर अतिक्रमण हावी गांव में गंदगी का अंबार


आर.पी.पी.न्यूज़
       संवाददाता नूर मोहम्मद : 
घुघुली क्षेत्रान्तर्गत ग्रामसभा अहिरौली में इंडिया मार्का हैंडपम्प पड़ा खराब साथ ही साथ गंदगी का भी अंबार पड़ा हुआ है। बताते चलें कि अहिरौली के पश्चिम टोला में डस्टबीन गिरकर नाली में पड़ा है और इंडिया मार्का नल पर अतिक्रमण पूरी तरह हावी है ग्रामीणों ने बताया ग्रामप्रधान कभी भी इस टोले पर कोई भी कार्य कराने से कतराते रहते हैं । ऐसे में ग्रामीण विकास से कोसों दूर हैं। कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों से भी इसकी शिकायत कर चुके हैं इसके बावजूद हमारी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Read More

Thursday, 30 January 2020

RPP NEWS

उमा टेक्निकल इंस्टिट्यूट में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी।

उमा टेक्निकल इंस्टिट्यूट में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी।       

आर पी पी न्यूज़ : सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट -बसडीला बाजार, पनियरा में स्थित उमा टेक्निकल इंस्टिट्यूट में धूम धाम से मनाया गया  बसंत पंचमी जिसमे इंस्टिट्यूट के सभी छात्र व छात्राओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे संस्था संचालक श्री अनिल राय व राधिका राय ने सरस्वती चित्र पर फूल माला चढ़ाये इस अवसर पर अश्वनी शर्मा सलीम सर्वेश पाल,आलोक पासवान, अश्वनी ,मनीता राय ज्योति गुप्ता चंद्रकला,पूजा  गुप्ता  सहित  सभी छात्र/ छात्राये मौजूद रहे।
Read More
RPP NEWS

ठगी - बैंक में पैसा जमा करने गयी महिला से ठगों ने ठग लिया तेरह हजार

ठगी  - बैंक में पैसा जमा करने गयी महिला से ठगों ने ठग लिया तेरह हजार 

आर पी पी न्यूज़ : सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट - पनियरा  ( महराजगंज ) । पनियरा थाना क्षेत्र के सोहरौना तिवारी में स्थित इलाहाबाद बैंक में एक महिला 35 हजार रुपए जमा करने गयी थी कि इसी बीच बैंक में पहले से मौजूद ठगों ने महिला से 13 हजार रुपए ठग कर फरार हो गए ।
    जानकारी के अनुसार महराजगंज जिला कोतवाली क्षेत्र के पिपरियां निवासिनी हफ़िजून निशा अपने घर से 35 हजार रुपए जमा करने के लिए  सोहरौना तिवारी स्थित इलाहाबाद बैंक में पहुँची तो वहाँ पहले से मौजूद ठग ने उसे जमा बाउचर भरने के बहाने से उसका रुपए ले लिया और उक्त रुपए में से 13 हजार रुपए निकाल बाउचर भर कर शेष रुपए उसे पकड़ा दिया । इस बात की जानकारी महिला को लगभग आधे घण्टे बाद तब हुई जब वह कैश काउन्टर पर पहुँची तो कैशियर ने पूछा कि कितना जमा करना है ।  महिला ने बताया कि 35 हजार तब कैशियर ने कहा कि रुपए तो 22 हजार ही हैं तब महिला सन्न रह गयी । फिर ठगों को खोजने का प्रयास किया लेकिन ठग ठगी करके मौके से फरार हो चुका था । इस मामले में थानाध्यक्ष पनियरा दिलीप कुमार शुक्ला से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उक्त मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है ।
Read More
RPP NEWS

ताला तोड़ कर मोबाइल की दुकान में नगदी सहित समान चोरी

ताला तोड़ कर मोबाइल की दुकान में नगदी सहित समान चोरी 

आर पी पी न्यूज़ : सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट - पनियरा ( महराजगंज ) । पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली चौराहे पर स्थित सत्यम मोबाइल केयर की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर नगदी सहित समान चुरा ले गए । दुकान मालिक संतोष पासवान पुत्र राममिलन पासवान ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह 28 जनवरी को दुकान बन्द करके अपने घर चला गया 29 जनवरी की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था अंदर देखा तो एक लैपटॉप , तीन पीस मोबाइल , 15 पीस मेमोरी , रिचार्ज कार्ड , तीस पीस चार्जर  व 2 हजार नगदी गायब मिला । चोरी की सूचना की जानकारी उन्होंने पनियरा पुलिस को दे है ।
Read More

Wednesday, 29 January 2020

RPPNEWS

कस्तूरबा विद्यालय में बालिकाओं का कबड्डी प्रतियोगिता हुआ संपन्न


आर.पी.पी.न्यूज़ 
     संवाददाता नूर मोहम्मद : 
कस्तूरबा गांधी कन्या इण्टर कालेज गंगराई  महराजगंज में बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कस्तूरबा गांधी कन्या इण्टर कालेज के अलावा मरियम इण्टर कालेज निचलौल, जीवन ज्योति भैंसी, सनराईज स्कूल बेलवा,  जूनियर, सीनियर वर्ग के  दर्जनों विद्यालयों से प्रीतिभागी सम्मिलित हुए जिसमें प्रधानाचार्य महोदय द्वारा सभी टीम और टीम के मैनेजर को बैज लगाकर समानित  किया गया ।जूनियर वर्ग कस्तूरबा  की खिलाड़ी सनराइज को हराकर प्रथम स्थान बनाने में सफल रहीं। वही सीनियर वर्ग में कस्तूरबा को हरा कर जीवन ज्योति प्रथम स्थान बनने में सफल रहा। शिक्षक आनन्द कुमार, सुनील यादव, राजेश्वर पटेल,राजन,एनमुल्लाह सिद्दीकी,तुलसी सिंह,अशोक तिवारी,पंकज, राहुल, साधना पटेल,नदिया वगैरह अपनी अपनी  सहभागीता निभाये।

Read More
RPP NEWS

अधिकारियों की उदासीनता से पंचायत भवन हुआ कूड़े करकट में तब्दील



परतावल/महराजगंज: उत्तर प्रदेश सरकार भले ही विकास की लकीर खींचने में हर संभव प्रयास कर रही है परंतु महराजगंज जनपद के परतावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत धर्ममौली का पंचायत भवन विकास का पलीता खोलता नजर आ रहा हैउल्लेखनीय है कि एक तरफ गांव गांव में स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है वहीं विकास के लिए शासन और प्रशासन सुस्त नजर आ रहा है लेकिन ब्लॉक के अधिकारियों की उदासीनता के कारण धर्ममौली ग्राम सभा के पंचायत भवन में ग्रामीणों ने गोबर पत्ता तथा कूड़े करकट रखकर पंचायत भवन के अस्तित्व को समाप्त कर दिए हैं।
         जनप्रतिनिधि की उदासीनता नजर आ रही है विगत कई वर्षों से इस पंचायत भवन का अस्तित्व पूर्ण रूप से समाप्त हो गया है जबकि सरकार की मोटी रकम से बना पंचायत भवन आज अपने बदहाल को दर्शा रहा है सवाल यह उठता है कि किन कारणों से पंचायत भवन के अस्तित्व खतरे में पड़ा हुआ है।
Read More
RPP NEWS

फर्जीवाड़ा का हुआ खुलासा , दो शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

फर्जीवाड़ा का हुआ खुलासा , दो शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज 
पनियरा ब्लाक का मामला खण्ड शिक्षा अधिकारी के तहरीर पर हुई कार्रवाई  



 आर पी पी न्यूज़ -: सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट -पनियरा ( महराजगंज ) ।पनियरा ब्लाक में फर्जी दस्तावेजों के सहारे सरकारी नौकरी कर रहे दो शिक्षकों के खिलाफ खण्ड शिक्षा अधिकारी आरडी प्रसाद की तहरीर पर पनियरा पुलिस ने धारा 419 , 420, 467, 468 व 471 के  तहत मुकदमा दर्ज किया है ।   बीएसए ने दोनों फर्जी शिक्षकों को निलंबित कर दिया है । प्राथमिक विद्यालय  अनन्तपुर कुशहिया विकास क्षेत्र पनियरा में कार्यरत शेरा अली पुत्र मोहम्मद अली  सहायक अध्यापक पता धोवीपुर शाहपुर जनपद गोरखपुर  व  प्राथमिक विद्यालय बेलटीकरा विकास क्षेत्र पनियरा में कार्यरत रोहित चौहान पुत्र मंगरूराम प्रधानाध्यापक  पता  कस्बा पश्चिम  छोटी बाजार टाणडा अम्बेडकर नगर फर्जी  कागजात के आधार पर  दोनों शिक्षकों के ऊपर  नौकरी करने की शिकायत   मामले की जांच में दोनों शिक्षकों की फर्जीवाड़ा की पुष्टि हुई ।  खंड शिक्षा अधिकारी पनियरा आर. डी प्रसाद की ओर से पनियरा थाना में तहरीर दी गई उनका कहना था कि दोनों शिक्षक अध्यापक का शैक्षणिक प्रशिक्षण योगता एवं अध्यापक पात्रता परीक्षा का प्रमाण कूटरचित था । जानकारी होते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल द्वारा नियुक्ति निरस्त कर दिया गया है । जांच में फर्जीवाड़ा का पुष्टी हुई है । खंड शिक्षा अधिकारी आर. डी प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने दोनों शिक्षक के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज के सहारे नौकरी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । थानाध्यक्ष पनियरा  दिलीप कुमार शुक्ला से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।
Read More

Tuesday, 28 January 2020

RPPNEWS

कोहरे के वजह से भटक कर गांव में पहुँचा हिरन

आर.पी.पी.न्यूज़
        संवाददाता नूर मोहम्मद : 
 मधवलिया वन क्षेत्र के लोहरौली गांव में सुबह कोहरे के वजह से हिरन भटक कर आ गया । इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी । सूचना पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी जगन्नाथ प्रसाद ने ग्रामीणों व वन्य कर्मचारियों की मदद से उसे पुनः  जंगल मे छोड़ दिया गया । इस टीम में वन क्षेत्राधिकारी जगन्नाथ प्रसाद,वन दरोगा रामफेर,वन दरोगा अभिषेक सिंह,वन रक्षक अमजद खान सहित तमाम वन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More
RPP NEWS

ग्रामीण क्षेत्र में भी गणतंत्र दिवस की रही धूम

ग्रामीण क्षेत्र में भी गणतंत्र दिवस की रही धूम 
मन्नान खान विद्यालय में प्रधानाचार्य आफ़ताब आलम  ध्वजारोहण करते हुए 
आर पी पी न्यूज़ : सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट -पनियरा  ( महराजगंज ) ग्रामीण क्षेत्र में भी गणतंत्र दिवस की रही धूम । सरकारी , गैर सरकारी संस्थाओं में झण्डा रोहण किया गया विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए । ब्लाक मुख्यालालय पनियरा में ब्लाक प्रमुख चन्दा जायसवाल के प्रतिनिधि / पति राजेश जायसवाल उर्फ लल्लू , बांकी रेन्ज पनियरा में महेश चन्द , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनियरा डा ० आदिदेव , पनियरा इण्टरमीडिएट कालेज मन्नान खां विद्यालय पनियरा प्रधानाचार्य आफताब आलम खां , रामसुमेर मुराती देवी इण्टर कालेज भवानीपुर प्रशाशक रामजीत यादव , राणा दिलीप चन्द्र सिंह किसमती देवी विद्यापीठ इण्टर कालेज करमौरा गोरखपुर में प्रधान / जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह , मान्यवर काशीराम महाविद्यालय सौरहां प्रबन्धक देवीलाल सिंह , रामरतन महाविद्यालय रामपुर मंसूरगंज में प्रबन्धक रामचन्द्र यादव , हरिश्चंद्र लाल स्मारक इण्टर कालेज डोमरा प्रधानाचार्य शैलेन्द्र श्रीवास्तव , कौशिल्या देवी बाल श्रमिक प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल सरोज पाण्डेय , स्वामी विवेकानन्द जूनियर हाईस्कूल राजौड़ा कला में प्रधानाचार्य राम अशीष यादव , सेन्ट जेवियर्स जूनियर हाईस्कूल में डाइरेक्टर सुमित जायसवाल ने झण्डारोहण किया ।
Read More
RPP NEWS

प्रधान को बुलाए बिन ही फहरा दिया झण्डा

प्रधान को बुलाए बिन ही फहरा दिया झण्डा 

आर पी पी न्यूज़ : सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट - पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा रामनगर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि / प्रधान संघ पनियरा के अध्यक्ष महेन्द्रनाथ ने प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यक पर आरोप लगाया है कि गणतन्त्र दिवस के अवसर पर झण्डारोहण में ग्राम प्रधान के पहुचने से पूर्व ही झण्डा रोहण कर दिया जो पूरी तरह से गलत है ।
   प्रधान संघ के अध्यक्ष ने बताया कि 26 जनवरी की सुबह में लगभग 10 बजे प्रधानाध्यक ने फोन पर विद्यालय पहुँचने की बात कही । ग्राम प्रधान कुछ ही देर में विद्यालय पहुंच गए लेकिन झण्डा फहर चुका था । प्रधानाध्यक कि शिकायत उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से करते हुए कार्यवाही की मांग की है । जबकि प्रधानाध्यक सुनील से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि प्रधान के  झण्डारोहण का समय 10 बजे था 11 :30 बजे तक जब ग्राम प्रधान विद्यालय पर नहीं पहुंचे तो झण्डारोहण कर दिया गया ।
Read More
RPP NEWS

उमा टेक्निकल इंस्टिट्यूट में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

उमा टेक्निकल इंस्टिट्यूट में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस  
टॉप टेन को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित 

आर पी पी न्यूज़ : सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट -पनियरा  ( महराजगंज ) । बसडीला बाजार में स्थित उमा टेक्निकल इंस्टिट्यूट में गणतन्त्र दिवस उल्लाहस पूवर्क मनाया गया।इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर  अनिल राय ने कंप्यूटर कोर्स में टॉप 10  छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।पुरस्कार पाकर छात्र छात्राओं  के चेहरे खिल उठे जिनको पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया उन छात्र छात्राओं  में  दीपक चौरसिया ,रागिनी यादव ,मधु शर्मा , सोहन निषाद , अनुराधा सिंह , अलोक यादव , सिद्धार्थ चौरसिया , रीमा  कन्नौजिया, सर्वेश पाल , दीपक शर्मा ,अखिलेश शर्मा के नाम शामिल है।  इंस्टिट्यूट  के डायरेक्टर ने कहा की पुरस्कार देकर छात्र छात्राओं  के हौसले को बुलंद करने का प्रयास किया जाता है ताकि आगे चलकर सफलता में छार चाँद लग जाये।

Read More

Monday, 27 January 2020

RPPNEWS

भिटौली : दुपहिया व चार पहिया वाहनों की हुई जांच


आर. पी.पी.न्यूज़ 
      संवाददाता नूर मोहम्मद : 
महराजगंज / भिटौली : एस पी रोहित सिंह सजवान के दिशा-निर्देश में आज शाम को भिटौली चौकी इंचार्ज के द्वारा दुपहिया व चार पहिया गाड़ियों को चेक किया गया जिसमें दुपहिया वाहन चालकों में बिना हेलमेट व चार पहिया वाहन चालकों में बिना सीट बेल्ट बांधे ही चलने वाले वाहन चालकों का तथा बिना पेपर के बगैर चलने वाले बाइक चालकों का चालान काटा गया साथ ही साथ उचित निर्देश देकर छोड़ दिया गया।

Read More

Sunday, 26 January 2020

RPP NEWS

धूम धाम से मनाया गया गणतन्त्र दिवस

धूम धाम से मनाया गया गणतन्त्र दिवस

आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान -महराजगंज परतावलक्षेत्र के बैजौली में स्थित मदरसाअ,सुन्नत मिफ्ताहुल क़ुरान में गणतंत्र दिवस पूरे धूम धाम के साथ मनाया गया,प्रबन्धक मुहम्मद इज़हार खान की अध्यक्षता में प्रोग्राम का आयोजन हुआ,प्रातः 9 बजे मुख्यअतिथि मु,इब्राहिम खान पूर्व प्रधान,के हाथों झंडारोहण किया गया,बच्चों ने राष्ट्रगान,जन गण मन,प्रस्तुत कर सलामी पेश की,विद्यालय के बच्चे,व बच्चियों ने राष्ट्र गीत,व अन्य मनमोहक प्रोग्राम प्रस्तुत किये,प्रधानाचार्य मौलाना अब्दुल मुस्तफा खान मिस्बाही ने अपने सम्बोधन मे देश के लिए कुर्बान होने वाले देश के वीर सपूतों चन्द्रशेखर आज़ाद,अशफाकुल्लाह खान,राम प्रसाद,बिस्मिल,भगत सिंह,की शहादत का ज़िक्र करते हुए  उन को खिराजे अकीदत पेश किया,उन्होंने कहा कि इन्ही वीर सपूतों ने अंग्रेजों को भारत से भगाकर देश को आज़ादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई ,देश हमेशा इन की कुर्बानियों का क़र्ज़दार रहेगा,अंत में प्रोग्राम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों में पुरस्कार वितरण किये गए ,इस अवसर पर भारी संख्या में गणमान्य ब्यक्ति उपस्थित रहे।प्रमुख लोगों में डाक्टर हाजी शौकतअली खान,शाहिद अली,मु,याकूब खान,अब्दुर्रुफ़ खान,हाजी बदरुद्दीन खान,अशफाक अहमद,महबूब आलम,फखरुद्दीन खान,मास्टर सैनुद्दीन खान,जे के अंसारी,मु,अफ़रोज़,मु,यूसुफ खान,के नाम शामिल है
Read More
RPPNEWS

इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया


आर.पी.पी.न्यूज़ 
         संवाददाता  नूर मोहम्मद : 
आज इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज हरपुर चौक में 71वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया । सुबह 10 बजे झंडारोहण हुआ ।मुख्य अतिथि ज़हीर खान ने झंडारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. इसरत भी मौजूद रहे।बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से शमां बांध दिया।बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक ए पी पांडेय, अक़ील खान, केशव यादव, राम अचल, बदरूज्जमा खान,रविन्द्र यादव, नूर मोहम्मद,बदरूज्जमा खान,मौलाना खतीबुल्लाह खान, बशिष्ठ यादव सहित तमाम शिक्षक - शिक्षिकाएं एवं जनगणमान्य उपस्थित रहे।


Read More

Saturday, 25 January 2020

RPP NEWS

मतदाता दिवस प्रोग्राम का आयोजन किया गया

संवाददाता: रिज़वानुल्लाह खान
आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज/परतावल: परतावल क्षेत्र के बैजौली में स्थित मदरसा अ, सु,मिफ्ताहुल क़ुरान में आज25 जनवरी 2020 को दसवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। दिन  में 11:00 बजे उपस्थित क्षात्र अध्यापक,तथा अन्य नर शपथ ली कि हम  भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपने पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं की हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं के मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण  निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक रहते हुए धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे
प्रधानाचार्य मौलाना अब्दुल मुस्तफा खान मिस्बाही ने इस अवसर पर लोकतंत्र में वोट का महत्त्व विषय पर प्रकाश डाला।
विडियो देखें
Read More
RPP NEWS

ठंड लगने से सेमरा चंदौली निवासी की हुई मृत्यु

आर.पी.पी न्यूज़: परतावल/महराजगंज
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजेंद्र शर्मा उम्र 56 वर्ष सेमरा चंदौली निवासी को 24 जनवरी की रात में ठंड लगने के कारण मृत्यु हो गई मिली सूत्रों के अनुसार परिजनों ने बताया कि ठंड के वजह से राजेंद्र शर्मा की मृत्यु हुई है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है  और मौके पर ग्रामीण पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं।
Read More

Thursday, 23 January 2020

RPP NEWS

अल्पसंख्यक बड़े बाबू की माता का निधन,मदरसों में शोक

संवाददाता: रिज़वानुल्लाह खान 

ब्रिज भूषण पटेल: अल्पसंख्यक बड़े बाबू
आर.पी.पी न्यूज़:(महराजगंज) जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के बड़े बाबू बृज भूषण पटेल की माता जी का रात्रि में देहांत हो गया,बृहस्पतिवार सुबह जैसे ही इस कि सूचना जनपद में स्थित  मदरसों के अध्यापकों को हुई सब में शोक की लहर दौड़ गई,और मदरसा अध्यापकों ने उन के निधन पर गहरा शोक ब्यक्त करते हुए परिवार के लिए सब्र की दुआ की,आल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन मदारिस अरबिया महाराजगंज जिलाध्यक्ष मौलाना गयासुद्दीन खान ने बड़े बाबू की माता जी के निधन पर गहरा शोक ब्यक्त करते हुए कहा कि बड़े बाबू की माता जी के निधन से हम लोगों को गहरा सदमा पहुंचा है ,माता जी का साया सर से उठ जाना काफी दुःखद है,दुख की इस कठिन घड़ी में पूरा मदरसा परिवार उन के दुख में शामिल है,अल्लाह परिवार को इस दुख को सहने की ताकत आता करे,शोक ब्यक्त करने वालों में जिला महामंत्री शाह मुहम्मद,उप सचिव रिज़वानुल्लाह,खान,शब्बीर निज़ामी,अशरफ नूरानी,मौलाना अब्दुल मुस्तफा खान मिस्बाही,फखरुद्दीन खान,अशफाक अहमद खान बै जौली,के नाम शामिल है।
Read More

Wednesday, 22 January 2020

RPP NEWS

संविदा विद्युत कर्मी हड़ताल पर , विद्युत सप्लाई ठप

संविदा विद्युत कर्मी हड़ताल पर ,  विद्युत सप्लाई ठप 

आर पी पी न्यूज़ : सद्दाम  हुसैन   रिपोर्ट -पनियरा ( महराजगंज ) । विद्युत उपकेंद्र पनियरा पर बुद्धवार को संविदा विद्युत कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही विद्युत सप्लाई बाधित होने से बिजली से चलने वाले सभी मशीनरी बन्द रहे। पनियरा विद्युत उपकेंद्र पर अप्रैल महिने में तीन एस एस ओ और नौ लाईन मैन की तैनाती की गयी है लेकिन अप्रैल माह से अब तक मात्र एक महिने का ही मानदेय मिला है जिससे संविदा विद्युत कर्मी भुखमरी के कगार पर पहुँच गये हैं।
एस एस ओ सुभाष चन्द्र बर्मा ने बताया कि नौ महीने से मानदेय न मिलने से हम लोग काफी मुसीबत में पड़ गये हैं। उन्होंने बताया कि अधीक्षण अभियंता से बात हुई तो उन्होंने कहा कि आप लोग कार्य  करें या न करे मानदेय नहीं मिलेगा।
हड़ताल पर बैठे संविदा कर्मी सुभाष बर्मा, विजय बहादुर सिंह, सुदर्शन बर्मा, गोबिंद, राम अधारे, कमलेश कुमार, दिलीप कुमार, रविन्द्र सिंह, राकेश यादव, हेमन्त कुमार व इन्द्रासन सिंह ने कहा कि जबतक मानदेय नहीं मिलेगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी ।  
Read More
RPP NEWS

पनियरा इंटरमीडिएट कॉलेज मन्नान खां विद्यालय में महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता संम्पन


आर पी पी न्यूज़ : सद्दाम हुसैन  रिपोर्ट पनियरा -स्थानिय पनियरा इंटरमीडिएट कॉलेज मन्नान खां विद्यालय पनियरा  महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान  के तहत चित्रकला प्रतियोगिता संम्पन हुई | प्रतियोगिता में  शामिल टॉप टेन प्रतिभागियों  समारोहपूर्वक सम्मानित  गया | टॉप टेन में सम्मानित होने वालो में क्रमशः शिफ़ा अली ,तृप्ति पाल , साहिबा , विक्रम प्रजापति , चाँदनी चौरसिया , प्रीति तिवारी , अन्नू राय ,मुकेश शर्मा , नूर आलम शेख , व आराधना गुप्ता के नाम शामिल है  कार्यक्रम  मुख्य अतिथि विद्यालय  प्रबंधक आफाक आलम खा रहे | अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य आफ़ताब आलम खा तथा संचालन मोहम्मद रफ़ी व नर्वदेश्वर तिवारी ने संयुक्त रूप से किया | कार्यक्रम में सुश्री ऋचा मिश्रा  महिला कल्याण अधिकारी , श्रीमती संजा देवी  व सुश्री रत्ना तिवारी जिला समन्वयक व श्रीमती सुनीता कश्यप 181 महिला हेल्प लाइन सहित विद्यालय के शिक्षक रामनरायन सिंह , औसाफ़ आलम खा सोनू , मो सैफ , जीतबहादुर सिंह , राजेंद्र सिंह , वीपी  सिंह , सद्दाम , देवीदीन प्रजापति , पूनम सिंह , कात्यायनी वर्मा ,बबिता , ऋतू  मौजूद रहे |  
Read More

Tuesday, 21 January 2020

RPP NEWS

देखिए यहाँ इंसान से इंसान फैल रहें हैं,वायरस से 6 मरें,भारत के 7 एयरपोर्टो होगी थर्मल स्क्रीनिंग

वायरल स्कैनिंग करता कर्मचारी
आर.पी.पी न्यूज़:(नई दिल्ली) चीन में रहस्यमय कोरोनावायरस इंसान से इंसान के बीच फैल रहा है। इससे अब तक छह मौतें हो चुकी हैं। देश भर में इस वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 300 के पार होने के बाद देश भर में अलर्ट जारी किया गया है। यह वायरस वुहान के बाद बीजिंग समेत अन्य चीनी शहरों में फैल गया है। मामले की गंभीरता को समझते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस पर आपात बैठक बुला ली है।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस संकट पर दिए अपने पहले बयान में कहा, ‘वुहान एवं अन्य जगहों पर फैले नए कोरोना वायरस निमोनिया को गंभीरता से लेना है।' चीन में विशेषज्ञ दल के प्रमुख ने सरकार से अपील की है कि वह इस वायरस पर काबू पाने के लिए हरसंभव कोशिश करे।
जिनेवा से मिली जानकारी के मुताबिक, डब्ल्यूएचओ अपनी बैठक में तय करेगा कि कोरोना वायरस से फैल रही बीमारी को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने की जरूरत है या नहीं। वुहान चिकित्सा और स्वास्थ्य आयोग इस मामले में सतर्क हो चुका है और हर इलाके में वायरस से पीड़ित लोगों की पहचान के लिए निर्देश दिए हैं। अभी तक चार लोगों की मौत हो गई और अन्य 25 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। लेकिन 900 से अधिक लोगों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

संक्रमण का स्रोत नहीं खोजा गया

चीनी राजकीय चिकित्सा और स्वास्थ्य आयोग कोरोना वायरस संक्रमित न्यूमोनिया महामारी की रोकथाम के बारे में जानकारी दी कि मौजूदा महामारी की रोकथाम संभव है और उसका नियंत्रण भी किया जा सकता है। लेकिन नये वायरस के संक्रमण का स्रोत अभी तक खोजा नहीं गया है और संक्रमण के माध्यमों का पूरा पता नहीं चला है। इसलिए वायरस के म्यूटेशन पर कड़ी नजर रखने की सख्त जरूरत है।

देश के सात एयरपोर्ट पर होगी थर्मल स्क्रीनिंग 

कोरोनावायरस को लेकर सतर्कता बरतते हुए तमाम देशों की तरह भारत ने भी अपने हवाई अड्डों पर जांच के इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत देश के सात हवाई अड्डों पर चीन से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जांच की सुविधा चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोचीन में भी उपलब्ध होगी। इन एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग के जरिए यात्रियों की जांच हो रही है। एक बयान के मुताबिक हांगकांग समेत चीन से आने वाली उड़ानों के अंदर घोषणा की जा रही है कि बुखार या सर्दी के लक्षण से ग्रस्त कोई यात्री और ऐसा कोई यात्री जो बीते 14 दिनों के अंदर वुहान की यात्रा पर गया हो वह एयरपोर्ट पर पहुंच तुरंत इसकी जानकारी दे। 

Read More