गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Showing posts with label न्यूज़. Show all posts
Showing posts with label न्यूज़. Show all posts

Saturday, 13 July 2019

आर.पी.पी न्यूज़ गोरखपुर ब्यूरो

ब्रेकिंग न्यूज़: परतावल-गोरखपुर नवनिर्मित फोरलेन सड़क पर पहली ही बरसात में पड़ा दरार

Top news, rpp news
सड़क पर बनी दरार
आर.पी.पी न्यूज़: संवाददाता अभय पासवान की रिपोर्ट (महराजगंज) आज सरकार जहाँ हजारों करोड़ रुपये सड़क बनाने के नाम पर खर्च कर रही है और सड़क को चौड़ा कर जनता को जाम की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए आये दिन जनता के हजारों करोणों रुपयों की बजट पेश कर रही है तो क्या ये सिर्फ चन्द दिनों के लिए हो रहा है करोणों रुपये से बने सड़क क्या सिर्फ दिखावे के लिए है? जी हाँ! कुछ ऐसा ही देखने को मिला है गोरखपुर - परतावल नवनिर्मित फोरलेन सड़क पर, पिपरपाती चौराहे पर पहली ही बरसात में हजारों करोड़ की लागत से बने सड़क पर दरार पड़ गई है जो सड़क देखने मे कई वर्षों तक चलने लायक है वह कुछ ही दिनों में टूटने लगा है जो सड़क पूरी तरह सीमेंटेड है ताकि मजबूती बानी रहे उसका पहले ही बरसात में पोल खुलने लगा है। बड़े ही हैरानी की बात ये है कि इस फोरलेन सड़क का कार्य अभी पूरा भी नही हुआ है और दरारें दिखाई देने लगी। ऐसे में इसे घटिया निर्माण कहा जाए या प्रशासन की लापरवाही, जो सड़क को सैकड़ो वर्ष चलना था वह निर्माण के ही समय जवाब देने लगा? जनता का पैसा पानी जैसे बहाई जाती है सड़क बनाने के नाम पर लेकिन कितना वह सड़क चलता है ये किसी से छिपा नही है। जब घटिया किस्म के मटेरियल लगाए जाएंगे तो ये होना ही है। लेकिन गोरखपुर मंडल में पहली ही बारिस में जल जमाव और कई जगहों पर सड़क मार्ग टूट जाने या पानी भर जाने से जनता को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जब चुनाव नजदीक होता है तो नेता जी लोग सड़क,बिजली,पानी की व्यवस्था करने का वादा करने लगते हैं और भोली भाली जनता झांसे में आकर अपना कीमती वोट दे देती है परंतु अब चुनाव नही है न अब नेता जी को क्या पड़ी है सड़क टूटे तो टूटे, जल जमाव हो तो हो, बाढ़ में गाँव दहे तो दहे नेता जी अब पाँच साल कुर्सी नही छोड़ने वाले।
Read More

Thursday, 10 January 2019

अभय पासवान

बलिया निषाद समाज पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न को रोकने हेतु दिया जिलाअधिकारी को ज्ञापन


आर.पी.पी न्यूज: संवादाता पवन वर्मा :बलिया-उत्तरप्रदेश : गाजीपुर मे निर्दोष निषाद समाज के लोगो के उपर हो रहे पुलिसीया उत्पीड़न के खिलाफ आज बलिया जिलाधिकारी महोदय को सैकड़ो निषाद समाज के लोगो एक साथ मिलकर ज्ञापन दिया जिसमे जल्द से जल्द निर्दोष लोगो तो छोड़ा जाए तथा समाज का उत्पीड़न बन्द किया जाय नही तो आन्दोलन के लिये बाध़्य होना पड़ेगा| इसके अलावा निषाद समाज के लोगो द्वारा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी ज्ञापन सौपा गया।

Read More

Wednesday, 9 January 2019

अभय पासवान

गोरखनाथ मंदिर में हुआ एंटी टेरेरिस्ट मॉक ड्रिल

आर पी पी न्यूज़ : संवादाता असलम अंसारी: गोरखपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार गुप्ता के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी क्राइम प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में गोरखनाथ मंदिर परिसर में आतंकी के होने की सूचना पर प्रातः 7:00 बजे एंटीटेरेरिस्ट ऑपरेशन सूर्या चलाया गया और जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

Read More

Saturday, 29 December 2018

अभय पासवान

गोरखपुर: सरकारी जमीन पर बना मकान तब्दील हुआ मलबे में


आर पी पी न्यूज़ :गोरखपुर-सवांददाता : वीरेंद्र कुमार सिंह : गोरखपुर जिले की सदर तहसील के इमिलिया उर्फ बिजहरा गांव में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में सरकारी भूमि पर बने आलीशान पक्के मकान को जॉइन्ट मजिस्ट्रेट प्रथमेश कुमार के निर्देश पर तहसीलदार संजीव कुमार दीक्षित ने भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी लगाकर ध्वस्त करा दिया ।

तहसीलदार ने कहा कि माननीय न्यायालय के आदेश का अक्षरतः पालन किया गया है।आगे भी सरकारी भूमि पर जो भी अतिक्रमण होगा या मिलेगा उसे भी ध्वस्त कराकर भूमि खाली कराई जाएगी। उक्त अवसर पर राजस्व व पुलिस अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद दिखे।


Read More

Wednesday, 26 December 2018

अभय पासवान

नईदिल्ली (आरएनएस)। राजधानी पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े एजुकेशन फर्जीवाड़े का किया भंडाफोड़


आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता अभय पासवान : राजधानी पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े एजुकेशन फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है. क्राइम ब्रांच ने राजधानी में चल रहे फर्जी एजुकेशन बोर्ड को चलाने वाले मास्टरमाइंड अल्ताफ राजा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. देश भर के करीब 200 स्कूल और इंस्टीट्यूट इस बोर्ड के साथ जुड़े थे. वहीं यह बोर्ड देशभर में अभी तक 55 हजार बच्चों को फर्जी बोर्ड की नकली मार्कशीट भी बेच चुका है.

    क्राइम ब्रांच के मुताबिक राजधानी दिल्ली में दिल्ली हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड के नाम से चल रहे इस बोर्ड से 2000 से लेकर 10 हजार रुपए तक में 10वीं और 12 वीं की नकली मार्कशीट दी जा रही थीं. पुलिस का कहना है कि करीब 26 स्कूलों पर गाज गिर सकती है. इसी संबंध में गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी क्राइम ब्रांच की छापेमारी चल रही है.
   खुफिया सूचना पर क्राइम ब्रांच ने फर्जी छात्र के परिजन बनकर बोर्ड से 10वीं और 12 वीं की मार्कशीट बनवाई. जिसके बाद इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ. अभी इस मामले में और लोगों की गिरफ्तारी होनी है|
Read More

Tuesday, 25 December 2018

अभय पासवान

भटहट: अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर विधायक ने भटहट में प्रतिमा अनावरण के साथ नवनिर्मित मैरिज हॉल का किया लोकार्पण


आर पी पी न्यूज़ :सवांददाता अभय पासवान : भटहट: गोरखपुर:  भटहट ब्लाक मुख्यालय के ठीक सामने नवनिर्मित मैरिज हॉल में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के 95वी जन्म दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण एवं मैरिज हॉल का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने करके क्षेत्र की जनता को समर्पित किया, इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी रहे।
    इस अवसर पर पिपराईच के विधायक महेंद्र पाल सिंह ने कहा की पूर्व प्रधान मंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेयी देश के एक ऐसे महान सपूत थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन भारत देश के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया, उनकी लोकप्रियता एवं सर्वग्राहता इस बात की परिचायक थी कि ऊंच-नीच, जाति- पात, धर्म निर्पेक्ष भेद- भाव से ऊपर उठकर हिंदुस्तान के विकास के निमित्त अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया, ग्राम प्रधान उर्मिला देवी व उनके पति सुनील मोदनवाल का जिन्होंने इस विवाह घर के लिए लगातार प्रयास किया।
    वही विशिष्ट अतिथि जनार्दन तिवारी ने अपने संबोधन में भारत रत्न अटल जी के जीवन शैली एवं उनकी उपलब्धियों पर विस्तार में प्रकाश डालते हुऐ कहा कि अटल जी महान थे, उनकी विचारधारा देश को उच्चतम शिखर पर पहुचाने की थी, वे हमारे प्रेणादाई श्रोत है, हमें अपने जीवन में आत्मसात कर देश को आगे बढाना है। 
     इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अरविंद सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, नरेंद्र सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि रमाकांत, संजय सिंह, जीतन, संजय सिंह, सुरेश निषाद, राधेरमण चौरसिया, उदयभान सिंह, पवन उपाध्याय, शंहशाह आलम, रमेश कन्नौजिया, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, बलराम तिवारी, मुकेश मिश्रा, दीपक प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे।
Read More