
बस और कंटेनर में हुई भिड़ंत कई यात्री हुए घायल
आर.पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
महराजगंज जिला ब्लाक लक्ष्मीपुर थाना पुरन्दरपुर के अन्तर्गत ग्राम परसौनी टोला गुर्जवलिया हाईवे एन एच 24 पर गोरखपुर से सोनौली के तरफ से दो ट्रक जा रहा था और सोनौली से गोरखपुर के तरफ से प्राइवेट बस आ रहा था तीनो आपस मे गंभीर तरह से टकरा गये तीनो चालक गंभीर तरह से घायल हो गये और बस मे बैठे यात्री भी घायल हो गये ये घटना दिनाक 14/01/2020 सुबह करीब 7:20 कि है ! और घायल हुए चालको को समुदायी स्वास्थ केंद्र लक्ष्मीपुर मे भर्ती कराया गया जिसका इलाज अभी चल रहा है!
























